
बीप की आवाज, एक मैसेज और फिर फट गया पेजर... ईरानी राजदूत ने सुनाया Pager ब्लास्ट का पूरा वाकया
AajTak
लेबनान में ईरान के राजदूत मोजतबा अमानी ने पेजर हमले में घायल होने की घटना पर खुलकर बात की है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जिस पेजर में ब्लास्ट हुआ था. उसे हिज्बुल्लाह ने ही खरीदा था.
लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायल के पेजर हमले के घायलों में ईरान के राजदूत भी थे. पेजर अटैक में उनकी आंख और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं. उनकी हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिनमें उन्हें चोटिल आंख के साथ देखा गया था.
लेबनान में ईरान के राजदूत मोजतबा अमानी ने अब इस हमले को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जिस पेजर में ब्लास्ट हुआ था. उसे हिज्बुल्लाह ने खरीदा था.
अमानी ने उस पूरी घटना का सिलसिलेवार ब्योरा देते हुए कहा कि पेजर में ब्लास्ट होने से पहले एक मैसेज फ्लैश हुआ था, जिसमें कहा गया था कि आपके लिए एक जरूरी संदेश है और जैसे ही मैंने उस मैसेज को पढ़ने के लिए बटन दबाया तभी उसमें ब्लास्ट हो गया.
उन्होंने हिज्बुल्लाह के लिए इन पेजर्स की जररूत पर जोर देते हुए कहा लेबनान को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि लेबनान बहुत मजबूत राष्ट्र नहीं है. उसका कोई राष्ट्रपति नहीं है और प्रधानमंत्री भी अस्थाई हैं. देश में इस अस्थिरता की वजह से हिज्बुल्लाह को पेजर्स की जरूरत पड़ती है ताकि इजरायल के हवाई हमलों की चेतावनी अपने लोगों को दी जा सके.
अमानी ने ये भी बताया कि जब से लेबनान में पेजर ब्लास्ट हुए हैं तब से हिज्बुल्लाह पेजर्स का इस्तेमाल नहीं कर रहा और संगठन के सदस्य हवा में फायर करके चेतावनी दे रहे हैं.
ईरान के विदेश मंत्री के साथ नजर आए थे अमानी

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











