
बीजेपी ने शुरू किया 'शराब से शीश महल’ अभियान, CM केजरीवाल के इस्तीफे की मांग
AajTak
दिल्ली के कथित शराब घोटाले को लेकर बीजेपी और आम-आदमी पार्टी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच दिल्ली बीजेपी ने 'शराब से शीश महल’ अभियान लॉन्च किया है और दिल्ली में प्रदर्शनी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है . बीजेपी ने सीएम के इस्तीफे की मांग की है.
कथित शराब घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली का सियासी पारा तेजी से बढ़ रहा है. बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ सड़कों पर मोर्चा खोल रखा है. दिल्ली बीजेपी के नेता पालिका बाजार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
बीजेपी ने इस प्रदर्शन में एक सेल्फी प्वाइंट बनाया है जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की शराब की बोतल के साथ फोटो लगाई है. इसके साथ ही भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास की भी प्रदर्शनी लगाई है जहां बीजेपी के नेता मुख्यमंत्री आवास के साथ सेल्फी लेते नजर आए.
यह भी पढ़ें: AAP की कई संपत्तियां जब्त करने जा रही ED, दिल्ली शराब घोटाले पर सुनवाई के दौरान ASG ने कोर्ट में दी जानकारी
'शराब से शीश महल’ अभियान लॉन्च किया
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बातचीत करते हए कि हमने इस प्रदर्शन में एक 3D मॉडल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर लगाया है. उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि ये बताएं कि क्या एक आम आदमी के घर में करोड़ों का स्विमिंग पूल होता है? करोड़ों का टेनिस ग्राउंड होता है? अरविंद केजरीवाल ने अपने अपने सरकारी बंगले में सैकड़ों पेड़ कटवा डाले.
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि एक आम आदमी लालकिला और इंडिया गेट तो अंदर से देख सकता है लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार का शीश महल नही देख सकता. उन्होंने कहा कि इसलिए सेल्फी प्वाइंट बनाया है ताकि जनता उनका महल देख सके कि किस तरह से केजरीवाल ने जनता के मेहनत की कमाई का करोड़ों रुपए आपने राजमहल में खर्च किए.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




