
बीजेपी ने किया साइडलाइन! अब क्या करेंगे VIP चीफ मुकेश सहनी?
AajTak
UP चुनाव में मुकेश सहनी ने 53 सीटों पर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ा था. वहीं बिहार में 24 सीटों पर एमएलसी चुनाव भी होना है और इस चुनाव के लिए भी मुकेश सहनी की पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है.
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा की बोचहां सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति के ओर से जारी की गई लिस्ट में पार्टी ने बोचहां सीट से पूर्व विधायक बेबी कुमारी को उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में बीजेपी ने तो स्पष्ट तौर पर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश मुकेश सहनी को संकेत दे दिया है. लेकिन अब मुकेश सहनी को तय करना है कि उन्हें आगे का रास्ता कैसे तय करना है. बीजेपी ने बोचहा विधानसभा से उम्मीदवार बेबी कुमारी को मैदान में उतार दिया जबकि यह सीट पहले वीआईपी के कोटे में थी.
मुकेश साहनी ने बीजेपी के इस कदम पर कोई विशेष प्रतिक्रिया तो नहीं जताई है लेकिन अपने फेसबुक वॉल पर जरूर लिखा, कि होली के शुभ अवसर पर सहयोगी दल के द्वारा दिए गए तोहफे के लिए धन्यवाद। उन्होंने यह भी लिखा कि उनका यह निर्णय दर्शाता है कि हम निषाद समाज एवं पूरे अति पिछड़े समाज के हक एवं अधिकार की लड़ाई को सही दिशा में लड़ रहे हैं यह हक और अधिकार के लड़ाई में खलल डालने का प्रयास है हमारा संघर्ष जारी रहेगा. मुकेश सहनी की ओर से यह तो साफ है कि वह आगे लड़ाई जारी रखेंगे, लेकिन कैसे? सबसे बड़ा सवाल यही है.
2020 के विधानसभा चुनाव के ऐन मौके पर मुकेश सहनी ने एनडीए का दामन थामा था उससे पहले वह महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस से गठबंधन तोड़ कर निकले थे. तब बीजेपी ने विधानसभा में उन्हें 11 टिकट और एक एमएलसी की सीट भी दी थी. बाद में एनडीए की सरकार बनी और मुकेश सहनी उसमें मंत्री बनाए गए. लेकिन जब मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया तो यहीं पर खटपट शुरू हो गयी. वो बीजेपी के गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में उनको भाव नहीं दिया और वह अकेले ही चुनाव मैदान में उतर गए. हालांकि उस चुनाव में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली पर बीजेपी और उनके बीच रिश्तों में खटास ज़रूर आ गयी.
उन्होंने उत्तर प्रदेश के चुनाव में बीजेपी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ कई बयान दिए और लगातार निषादों को 15% आरक्षण देने का मुद्दा लगातार उठाते रहे. उसके बाद से बिहार बीजेपी ने उनसे दूरी बना ली और खास तौर पर बीजेपी के एक निषाद नेता और मुजफ्फरपुर के बीजेपी सांसद अजय निषाद ने मुकेश सहनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.
बीजेपी का इशारा साफ था वह एक निषाद नेता को आगे करके मुकेश सहनी को यह बताने की लगातार कोशिश कर रही थी कि उन्हें अब सहनी की बहुत ज्यादा जरूरत नहीं है. उनके पास भी निषाद यानी मल्लाहों के नेता हैं. मुकेश सहनी ने उस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और वह लगातार उत्तर प्रदेश में कैंपेन करते रहे. यही नहीं उत्तर प्रदेश में बुरी तरह चुनाव हारने के बाद भी उन्होंने झारखंड में अपनी पार्टी वीआईपी को लॉन्च कर दिया. जैसे उत्तर प्रदेश के चुनाव का उन पर कोई असर ही नहीं हुआ हो.
साल 2020 के चुनाव में मुकेश सहनी के चार विधायक चुनकर आए थे. जिसमें से एक विधायक मुसाफिर पासवान जो कि बोचहा विधानसभा से जीते थे उनका निधन हो गया. और इसी वजह से ही यह उपचुनाव भी हो रहा है. माना जा रहा है कि बाकी के तीन विधायक भी उनके साथ हैं या नहीं? इसको लेकर संशय लगातार बना हुआ है. माना जाता है कि ये तीनों विधायक बीजेपी खेमे के हैं. इसलिए बीजेपी को भी मुकेश सहनी के नहीं रहने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



