
बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमला करने वाले शख्स की पहली तस्वीर, दिल्ली से अरेस्ट
AajTak
पंजाब के जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले में मुख्य आरोपी सैदुल अमीन को बीते दिन दिल्ली से अरेस्ट किया गया था. यह हमला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर हुआ था. इस केस में हरियाणा के एक अभिजोत का नाम भी शामिल है, जिसका नाम फाइनेंशियल लिंक में सामने आया है.
पंजाब के जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर ग्रेनेड फेंकने वाले मुख्य आरोपी की तस्वीर अब सामने आई है. आरोपी सैदुल अमीन को दिल्ली और पंजाब पुलिस की टीम ने दिल्ली के एक होटल से बीते दिन गिरफ्तार किया था. अमीन एक वेल्डर है और उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है.
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर ग्रेनेड हमले को अंजाम देने वाले सैदुल अमीन को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के तार पाकिस्तान स्थित अपराधियों से जुड़े हैं और इसे सोशल मीडिया के जरिए भर्ती किया गया था. पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की रणनीतिक कार्रवाई के चलते गिरफ्तारी संभव हो सकी. अब आरोपी की तस्वीर सामने आई है.
यह भी पढ़ें: जालंधर ग्रेनेड अटैक: हमले के दोनों आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया
19 वर्षीय सैदुल अमीन दिल्ली के एक होटल में छिपा था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने भारत में स्लीपर सेल मॉड्यूल स्थापित किया था और इस हमले के पीछे भी उनका ही हाथ है.
पाकिस्तानी अपराधी जीशान सिद्दीकी का हाथ
सूत्रों के मुताबिक, अमीन को सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी अपराधी जीशान सिद्दीकी ने भर्ती किया था. अमीन ने पंजाब पहुंचकर ड्रोन से भेजे गए ग्रेनेड को हासिल किया और मनोरंजन कालिया के घर पर हमला कर दिया. उसने हमले से पहले क्षेत्र की पूरी जानकारी जुटाई और बाद में दिल्ली भाग गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












