
'बीजेपी जाति जनगणना के पक्ष में, लेकिन केंद्र...', विपक्ष की मांग पर क्या बोले केशव प्रसाद मौर्य?
AajTak
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जाति जनगणना के बारे में सपा, बसपा या कांग्रेस अब जो भी कहें, उन्होंने सत्ता में रहते हुए कभी पिछड़ी जातियों के साथ न्याय नहीं किया और न ही उन्हें उनका अधिकार देने का काम किया. भाजपा इसको लेकर सजग है.
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और वह खुद जातीय जनगणना के समर्थन में हैं. उन्होंने कहा कि केवल केंद्र सरकार ही इस पर विचार कर सकती है, क्योंकि यह विषय उसके ही अधिकार क्षेत्र में आता है. बता दें कि जातीय जनगणना के मुद्दे पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने विधान परिषद से वॉकआउट किया था. इस बारे में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'हम भी जाति-वार जनगणना के पक्ष में हैं और हमारे वरिष्ठ नेता भी इसके पक्ष में हैं लेकिन जाति-वार जनगणना कराना केंद्र सरकार का मामला है. समाजवादी पार्टी इसको इसलिए उठा रही है, क्योंकि 2024 में उनके पास कोई मुद्दा नहीं.'
उन्होंने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी हमेशा जाति जनगणना के पक्ष में रही है. जाति जनगणना के बारे में सपा, बसपा या कांग्रेस अब जो भी कहें, उन्होंने सत्ता में रहते हुए कभी पिछड़ी जातियों के साथ न्याय नहीं किया और न ही उन्हें उनका अधिकार देने का काम किया. भाजपा इसको लेकर सजग है. भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 2022 में ही बैठकें और तैयारियां शुरू कर दी थीं, लेकिन मायावती यह तैयारी काफी देर से शुरू कर रही हैं. हमने जनता के लिए प्रमुख मुद्दों पर काम किया है और विकास की बात की है. हम लोकसभा चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे.'
अखिलेश यादव ने उठाया जाति जनगणना का मुद्दा
इस समय यूपी विधान मंडल का शीतकालीन सत्र चल रहा है. बुधवार को विधान परिषद में जातीय जनगणना के सवाल पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. इस बीच, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने किसानों, आरक्षण और राज्य में शिक्षा की कथित खराब स्थिति को लेकर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार सदन के पटल पर विपक्ष का सामना नहीं करना चाहती. हम विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे हैं. लेकिन वे न तो कुछ सुनना चाहते हैं और न ही कोई जवाब देना चाहते हैं.
विधानसभा में चर्चा के दौरान सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा, 'मैं बीजेपी के ओबीसी विधायकों से कहता हूं कि अपना मत स्पष्ट करें. बीजेपी के नेता जाति जनगणना पर क्यों नहीं बोल रहे हैं. सपा शुरू से इसकी मांग करती रही है और हम इस पर अडिग हैं. हम तो कहेंगे कि बीजेपी के ओबीसी मंत्री भी अपना मत स्पष्ट करें.' कांग्रेस विधायक अराधना मिश्रा ने कहा कि जातिगत जनगणना पर राहुल गांधी, कांग्रेस और विपक्ष लगातार सरकार से मांग कर रहा है, लेकिन केशव प्रसाद मौर्य की मजबूरी हम समझते हैं. वह कह तो रहे हैं, लेकिन कुछ कर नहीं पा रहे. हमारा स्टैंड पहले दिन से साफ है और हम मांग करते हैं कि केंद्र सरकार पूरे देश में जातिगत जनगणना कराए.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






