
बीजेपी के बाद कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के लिए बनाई रणनीति, सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
AajTak
यूपी पंचायत चुनाव में बीजेपी के द्वारा जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख के पदों पर अपने उम्मीदवार उतारे जाने की घोषणा के एक दिन बाद कांग्रेस ने भी ऐलान किया कि वह पूरी मजबूती के साथ पंचायत चुनाव मैदान में उतरेगी और सभी जिलों की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में हुई पार्टी की हाई लेवल मीटिंग में तय हुआ है.
उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में जीत का परचम फहराने के लिए राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुट गए हैं. बीजेपी के द्वारा जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख के पदों पर अपने उम्मीदवार उतारे जाने की घोषणा के एक दिन बाद कांग्रेस ने भी ऐलान किया कि वह पूरी मजबूती के साथ पंचायत चुनाव मैदान में उतरेगी और सभी जिलों की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. सूबे के कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में कांग्रेस के विधायक, पूर्व सांसद और पूर्व विधायकों ने अहम बैठक कर अपनी रणनीति की रूपरेखा तय की है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि पार्टी की बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि कांग्रेस प्रदेश के स्थानीय मुद्दों को लेकर पंचायत चुनावों में पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी. कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई, पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में ऐतिहासिक वृद्धि, किसानों की समस्याओं एवं योगी सरकार की विफलताओं सहित विभिन्न जनहित के मामलों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











