
बीजेपी आज करेगी 5 राज्यों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बंगाल पर फोकस
AajTak
बीजेपी आज रविवार को बंगाल समेत 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है. पार्टी का मुख्य फोकस बंगाल पर ही रहेगा. बीजेपी बंगाल में अब तक 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज रविवार को बंगाल समेत 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है. पार्टी का मुख्य फोकस बंगाल पर ही रहेगा. माना जा रहा है कि यह ऐलान दोपहर बाद 2 से 3 बजे के बीच हो सकता है. दिल्ली में बंगाल बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक के पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक बुलाई गई. बीजेपी मुख्यालय में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. मोदी के अलावा बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा, दिलीप घोष, कैलाश विजयवर्गीय समेत कई बड़े नेता भी शामिल हुए. माना जा रहा है कि इस बैठक में बंगाल के लिए दूसरे लिस्ट पर चर्चा की गई है.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












