
बीच में बोलने लगे TMC सांसद, बीजेपी नेता ने टोका तो कांच की बोतल पटकी... जानें JPC की बैठक में कैसे हुई झड़प
AajTak
सूत्रों ने बताया कि कल्याण बनर्जी ने अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. हालांकि दावा है कि दोनों तरफ से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. इसके बाद दोनों में तीखी बहस शुरू हो गई और टीएमसी सांसद ने कांच की बोतल मेज पर पटक दी, जिससे वे चोटिल हो गए. इसके बाद आप सांसद संजय सिंह और AIMIM सांसद ओवैसी चोटिल कल्याण बनर्जी को इलाज के लिए लेकर गए, जहां उनके हाथ में 4 टांके लगे हैं.
वक्फ बिल को लेकर मंगलवार हो हुई जेपीसी की बैठक में हंगामा हो गया. देखते ही देखते टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय के पीछ तीखी नोकझोंक हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि कल्याण बनर्जी ने टेबल पर रखी कांच की पानी की बोतल फोड़ दी. इससे उनके हाथ में गंभीर चोट लग गई. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनके हाथ में चार टांके आए.
मीटिंग के दौरान हंगामा करने को लेकर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को वक्फ पर संसदीय समिति से एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया. जेपीसी चेयरमैन जगदंबिका पाल के नेतृत्व में रूल 374 के तहत वोटिंग हुई. इसमें कल्याण बनर्जी को सस्पेंड करने को लेकर पक्ष में 9 और विपक्ष में 7 वोट पड़े. सत्ता पक्ष के सदस्य बनर्जी को जेपीसी से ही सस्पेंड करने के पक्ष में थे. लेकिन बातचीत के बाद एक दिन के लिए सस्पेंड करने का फैसला हुआ. अगली बैठक अब 28 और 29 नवंबर को होगी. इस दौरान भी वक्फ संशोधन विधेयक पर व्यापक विचार-विमर्श जारी रहेगा.
बैठक में कैसे शुरू हुआ हंगामा?
अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कल्याण बनर्जी इतना बढ़ गए और उन्होंने बोतल फोड़ दी. दरअसल, सूत्रों का कहना है कि वक्फ बोर्ड की जेपीसी बैठक में जिस समय हंगामा हुआ तब ओडिशा पर प्रेजेंटेशन चल रही थी. बैठक में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं. इस दौरान कल्याण बनर्जी बिना बारी के अपनी बात रखना चाहते थे. उनसे पहले ही तीन बार बात की जा चुकी थी और वह प्रेजेंटेशन के दौरान दोबारा मौका पाना चाहते थे. बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने इस पर आपत्ति जताई.
सूत्रों ने बताया कि कल्याण बनर्जी ने अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. हालांकि दावा है कि दोनों तरफ से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. इसके बाद दोनों में तीखी बहस शुरू हो गई और टीएमसी सांसद ने कांच की बोतल मेज पर पटक दी, जिससे वे चोटिल हो गए. इसके बाद आप सांसद संजय सिंह और AIMIM सांसद ओवैसी चोटिल कल्याण बनर्जी को इलाज के लिए लेकर गए, जहां उनके हाथ में 4 टांके लगे हैं.
वक्फ संशोधन विधेयक पर आपत्तियों के लिए बनी है जेपीसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











