
बीच मीटिंग में उठकर भागा चपरासी, चौथी मंजिल पर जाकर लगाई छलांग... जीवनलीला समाप्त
AajTak
महाराष्ट्र के डोंबिवली पूर्व स्थित एक कॉलेज में दुखद घटना सामने आई है. जहां जानकारी के मुताबिक, कॉलेज में कार्यरत एक चपरासी मीटिंग के दौरान अचानक भागकर चौथी मंजिल पर जा पहुंचा, और वहां से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.
महाराष्ट्र के डोंबिवली पूर्व के दत्तनगर इलाके स्थित प्रगति कॉलेज में गुरुवार दोपहर एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां कॉलेज में कार्यरत लाइब्रेरी के एक चपरासी ने कॉलेज की इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. यह पूरी घटना कॉलेज के CCTV कैमरे में कैद हो गई है. इस घटना से कॉलेज परिसर समेत पूरे डोंबिवली शहर में हड़कंप मच गया है.
मृतक चपरासी का नाम प्रवीण चौधरी (42) है, जो ठाकुर्ली के खंबालपाड़ा इलाके के निवासी थे. वे पिछले कई वर्षों से डोंबिवली पूर्व के दत्तनगर स्थित प्रगति कॉलेज में लाइब्रेरी चपरासी के रूप में कार्यरत थे.
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्रवीण चौधरी अपने माता-पिता के साथ किसी कारणवश कॉलेज में प्राचार्य से चर्चा करने पहुंचे थे. प्राचार्य के कार्यालय में बातचीत चल रही थी, तभी अचानक वे वहां से उठकर कॉलेज की चौथी मंजिल की बालकनी की ओर दौड़े और देखते ही देखते नीचे कूद गए. घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू कर दी. रामनगर पुलिस के अनुसार, प्रवीण चौधरी का स्वभाव कुछ गर्म मिजाज का बताया जा रहा है और उनके कामकाज के व्यवहार को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से पहले भी कई बार उन्हें समझाया गया था.
इसी संबंध में चर्चा के लिए उनके परिवार को कॉलेज बुलाया गया था. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बातचीत के दौरान उन्हें अचानक गुस्सा आया और गुस्से में उन्होंने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









