बीच पर सेल्फी ले रही थी महिला, अचानक तेज लहर आई और फिर... वीडियो आया सामने
AajTak
इंडोनेशिया के बाली में स्थित मशहूर टूरिस्ट स्पॉट एंजेल्स बिलाबॉन्ग सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसकी वजह एक खतरनाक हादसे का वीडियो है, जिसे ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर कैटी जॉनसन का है. वीडियो में वह इस खूबसूरत नेचुरल टाइड पूल के किनारे सेल्फी वीडियो बना रही थीं, लेकिन पलक झपकते ही एक लहर ने सारा माहौल बदल दिया.

क्या हुआ था उस दिन?
वायरल वीडियो में कैटी मस्ती के मूड में चट्टानों पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थीं. तभी अचानक एक तेज और भारी-भरकम लहर उन पर टकराई. लहर इतनी जोरदार थी कि कैटी खुद को संभाल नहीं पाईं और उनका कैमरा समुद्र में गिर गया. वीडियो का आखिरी हिस्सा बेहद डरावना है, जिसमें पानी के छींटे, हड़कंप और कैटी की घबराई हुई आवाज सुनाई देती है.
कैटी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ईस्टर के दिन मैं बस घूमने निकली थी, लेकिन लगा जैसे समुद्र ने मुझसे कहा हो आज ईश्वर से मिलने का वक्त है.’ एक लहर ऐसी आई जैसे उसे मुझसे पुराना हिसाब चुकाना हो.
देखें वीडियो

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.