
बिहार: ANM की नौकरी के लिए उमड़ी भीड़, हाथों में फॉर्म लिए घंटों लाइन में खड़ी रहीं महिलाएं
ABP News
महिलाओं ने कहा कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल प्रबंधन को बहाली प्रक्रिया के लिए मुकम्मल व्यवस्था करनी चाहिए थी. या तो वे ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की व्यवस्था कर देते, जिससे इस कदर भीड़ नहीं लगती.
कैमूर: तस्वीर में दिख रही महिलाओं की भीड़ किसी शादी-विवाह या अन्य आयोजन में इकट्ठा हुई भीड़ नहीं हैं. कोरोना काल में जान खतरे में डालकर ये महिलाएं एएनएम की नौकरी पाने के लिए बहाली प्रक्रिया में शामिल होने पहुंची हैं. तस्वीर बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल की है, जहां शनिवार को बिहार के कोने-कोने से हजारों की संख्या में महिलाएं एएनएम बनने का सपना लेकर पहुंची थीं. कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियांMore Related News













