
बिहार से आ रहे शवों के यूपी में अंतिम संस्कार पर लगी रोक! लोग बोले- हम गया में नहीं होने देंगे पिंडदान
AajTak
बिहार के शव को यूपी ले जाने पर यूपी सरकार ने पूरी तरह से रोक लगा दी है. सभी बॉर्डर इलाके में चैकपोस्ट बनाकर विधिवत पुलिस की तैनाती कर दी गई है और सभी शवों को एक-एक कर लौटाया जा रहा है.
बिहार के कैमूर जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां बिहार के शवों का यूपी में दाह संस्कार करने पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रोक लगा दी है. यूपी सरकार ने सोमवार शाम से ही पुलिस प्रशासन को बिहार से आने वाले शव को यूपी में प्रवेश नहीं दिए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. सरकारी फैसले के बाद अब तक कैमूर के बिहार-यूपी बॉर्डर से एक दर्जन से अधिक शव को वापस कराया जा चुका है. यूपी सरकार के इस फरमान के बाद कैमूर के लोगों ने भी कहा कि अगर बिहार के शवों का यूपी में सरकार दाह संस्कार नहीं करने देगी, तो हम लोग यूपी वालों को बिहार के गया में होने वाले पिंडदान को भी नहीं होने देंगे. उनको भी बॉर्डर पर रोकेंगे.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












