
बिहार-यूपी बॉर्डर पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो डिब्बे, कई ट्रेनें प्रभावित, हेल्पलाइन नंबर जारी
AajTak
बिहार-यूपी बॉर्डर पर कर्मनाशा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. जिसकी वजह से इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. हालांकि, रेलवे की ओर से रूट साफ करने की कोशिश की जा रही है. आइए देखते हैं प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट.
बिहार-उत्तर प्रदेश बॉर्डर के पास आज (सोमवार), 22 मई को एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है. कर्मनाशा रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. जिसकी वजह से इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं.
जानकारी के मुताबिक, डेहरी ऑन सोन-पं. दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के बीच कर्मनाशा रेलवे स्टेशन के पास तड़के 03:45 बजे मालगाड़ी के 2 वैगन पटरी से उतर गए. जिसकी वजह से अप-डाउन और रिवर्सल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है.
हादसे के बाद रेलवे की टीम मालगाड़ी को रेलखंड से हटाने में जुट गई है. रेलवे की टीम परिचालन को सामान्य करने के लिए रेल लाइन क्लियर करने की कोशिश कर रही है. हालांकि, अभी डीडीयू जंक्शन-गया रेल रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है. आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें जहां की तहां रोक दी गई हैं.
प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट
यात्रियों की सुविधा के लिए डीडीयू और गया में हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











