
बिहार में हलचल, शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की RJD में वापसी, क्रिकेटर ईशान किशन के पिता JDU में होंगे शामिल
AajTak
जानकारी के मुताबिक, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस अवसर पर राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई, जिसमें ओसामा को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. तेजस्वी ने इस मौके पर कहा कि ओसामा का आरजेडी में स्वागत है और उनकी पार्टी में शामिल होने से आरजेडी को एक नई ऊर्जा मिलेगी.
दिवंगत पूर्व सांसद और आरजेडी के वरिष्ठ नेता रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में शामिल होंगे. बिहार की राजनीति में यह एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है, क्योंकि शहाबुद्दीन का नाम आरजेडी के प्रभावशाली नेताओं में शामिल रहा है. ओसामा ने शनिवार देर रात आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी, जिसके बाद आज उन्हें पार्टी में शामिल करने का फैसला हुआ. वहीं दूसरी ओर क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे भी रविवार को जेडीयू में शामिल होने वाले हैं.
तेजस्वी ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस जानकारी के मुताबिक, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस अवसर पर राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है, जिसमें ओसामा को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी. बता दें कि शहाबुद्दीन का परिवार हमेशा से ही आरजेडी का अभिन्न हिस्सा रहा है और ओसामा की वापसी से पार्टी को मजबूती मिलने की बात कही जा रही है.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शहाबुद्दीन परिवार की आरजेडी में वापसी आगामी चुनावों में मुस्लिम वोट बैंक को प्रभावित कर सकती है. शहाबुद्दीन की छवि सिवान क्षेत्र में काफी लोकप्रिय रही है और उनके बेटे के पार्टी में आने से आरजेडी को ग्रामीण और अल्पसंख्यक वोटों में बढ़त मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे जेडीयू में होंगे शामिल
दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडे आज जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में शामिल हो रहे हैं. जेडीयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में दोपहर 3 बजे प्रणव पांडे को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी.
प्रणव पांडे के जेडीयू में शामिल होने से पार्टी को उनके समर्थकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है. जेडीयू नेताओं का मानना है कि प्रणव पांडे की पार्टी में उपस्थिति से पार्टी के लिए एक सकारात्मक संदेश जाएगा. उनके साथ कई अन्य समर्थकों के भी पार्टी में शामिल होने की संभावना है, जिससे आगामी चुनावों में जेडीयू को बढ़त मिल सकती है. प्रणव पांडे के शामिल होने के मौके पर जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पार्टी को हर क्षेत्र से मजबूत करने के लिए नए लोगों का स्वागत किया जा रहा है. माना जा रहा है कि ईशान किशन के पिता के जुड़ने से पार्टी को बिहार के युवाओं के बीच एक अच्छा संदेश मिलेगा.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











