
बिहार में शुरू हुई रैली वाली राजनीति, BJP से पीछे नहीं है महागठबंधन, जानें क्या हैं तैयारियां
AajTak
दरअसल, 23 और 24 सितंबर को पूर्णिया और किशनगंज में बीजेपी की एक बड़ी रैली हो रही है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो रहे हैं. माना जा रहा है कि इस रैली के जरिये बीजेपी बिहार में चुनावी अभियान का बिगूल फूंकने जा रही है. मिशन 2024 को लेकर बिहार में बीजेपी की रणनीति का खुलासा होते ही महागठबंधन की ओर से भी तैयारी शुरू कर दी है.
हम किसी से कम नहीं. कुछ इसी तर्ज पर इन दिनों बिहार में सियासी प्रतियोगिता शुरू होने वाली है. महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से जहां बीजेपी लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सरकार पर हमलावर है तो दूसरी तरफ महागठबंधन भी बीजेपी के हर हमले का जवाब में जुटा है. ताजा मामला सीमांचल में बीजेपी की रैली के बाद महागठबंधन के एक्शन मोड में आने का है.
दरअसल, 23 और 24 सितंबर को पूर्णिया और किशनगंज में बीजेपी की एक बड़ी रैली हो रही है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो रहे हैं. माना जा रहा है कि इस रैली के जरिये बीजेपी बिहार में चुनावी अभियान का बिगूल फूंकने जा रही है. मिशन 2024 को लेकर बिहार में बीजेपी की रणनीति का खुलासा होते ही महागठबंधन की ओर से भी तैयारी शुरू कर दी है.
महागठबंधन की पूर्णिया, किशनगंज और कटिहर में रैली
जदयू कोटे के मंत्री विजय चौधरी ने बीजेपी की रैली के ठीक बाद महागठबंधन की पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में रैली की घोषणा कर दी है. जदयू का कहना है कि अब बात सिर्फ तीन जिलों की नहीं रही. महागठबंधन पूरे बिहार में रैली करने वाली है. बीजेपी के खिलाफ राजद और जदयू के नेता पूरी तरह एकजुट हैं और बहुत जल्द पूरे बिहार की जनता के बीच पहुंचेंगे. इन रैली में सीएम नीतीश कुमार को समर्थन देने की बात करेंगे.
बिहार में ताकत दिखाना चाहता है महागठबंधन
जाहिर है कि महागठबंधन अमित शाह की रैली के बाद हरकत में आया है और उसे लगता है कि भाजपा के रैली का जवाब रैली से ही दिया जा सकता है, ताकि ना सिर्फ माहौल बने बल्कि महागठबंधन के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक सक्रिय रहें. महागठबंधन की रैली के पीछे एक और कारण है- महागठबंधन बिहार में अपनी ताकत दिखाना चाहता है, ताकि बिहार में बीजेपी की दाल गलनी बंद हो जाए.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









