
बिहार में शराबबंदी पर केंद्रीय मंत्री ने उठाया सवाल, बोले- BJP सत्ता में आई तो अमृत पिलाया जाएगा
AajTak
Bihar News: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी की स्क्रिप्ट शराब पीकर लिखी गई थी. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो लोगों को अमृत पिलाया जाएगा.
बिहार के कैमूर जिले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार में शराबबंदी की स्क्रिप्ट शराब पी-पीकर लिखी गई थी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आसपास शराबियों का जमावड़ा रहता है. इस दौरान मंत्री ने कहा कि अगर बिहार में बीजेपी की सरकार बनी तो लोगों को अमृत पिलाया जाएगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चोबे ने कहा कि बिहार में शराबबंदी से मौतें हो रही हैं. यहां शराबबंदी के बाद भी शराब पर रोक नहीं लग पा रही है.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने शराबबंदी को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके लिए पूरी तरह से सरकार दोषी है. उन्होंने कहा कि यहां जहरीली शराब से मौतें हो रही हैं. अगर 2025 में बीजेपी का शासन आया तो लोगों को अमृत पिलाया जाएगा.
यह भी पढ़ेंः जहरीली शराब से बिहार में फिर मौतें... जानें क्यों फेल हो जाती है शराबबंदी? और किन-किन राज्यों में एल्कोहल पर बैन?
दरअसल, बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद लगातार जहरीली शराब से मौतें हो रही हैं. इस पर सियासत भी तेज हो गई है. अभी हाल ही में मोतिहारी जिले में कई लोगों की जान चली गई थी, यह मामला सुर्खियों में आया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने मुआवजे का ऐलान कर दिया. इस पर बीजेपी अब सवाल खड़े कर रही है कि शराबबंदी कानून का अगर सही से पालन कराया गया होता तो इस तरह लोगों की मौतें नहीं होतीं.
BJP की सरकार बनने पर क्या खत्म होगी शराबबंदी? मंत्री ने दिया ये जबाव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के अगल-बगल शराब माफिया और शराबियों का जमावड़ा रहता है. मुख्यमंत्री के दफ्तर में और इनके इर्द-गिर्द शराबियों की भरमार है. बिहार में बीजेपी का शासन आने पर क्या शराबबंदी खत्म हो जाएगी?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












