
बिहार में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे? क्या है जल्द चुनाव की संभावनाओं का महिला आरक्षण बिल से कनेक्शन!
AajTak
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद अगर महिला आरक्षण बिल का विरोध करते हैं तो फिर क्या वह बिहार में महागठबंधन सरकार में बने रहेंगे या फिर सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे? यह फैसला लालू को लेना है क्योंकि मौजूदा समय में लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं. सवाल खड़े होते हैं कि क्या लालू प्रसाद इस बिल के विरोध करते हुए बिहार सरकार से समर्थन वापस लेंगे.
केंद्र सरकार ने मंगलवार को नए संसद भवन में प्रवेश करने के साथ ही पिछले 27 सालों से लंबित महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया जिसको लेकर बिहार में जबरदस्त सियासी भूचाल देखने को मिल रहा है.
कांग्रेस ने जहां पहले ही महिला आरक्षण बिल को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है, वहीं मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड ने भी महिला आरक्षण बिल को अपना समर्थन दे दिया. नीतीश कुमार ने महिला आरक्षण बिल को लेकर सोशल मीडिया पर लिखते हुए इसका स्वागत किया और कहा कि उनकी सरकार ने बिहार में 2006 से ही पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया हुआ है. नीतीश ने कहा कि 2016 से ही उन्होंने बिहार में सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण की व्यवस्था महिलाओं के लिए कर रखी है और साथ ही 2013 से बिहार पुलिस में भी महिलाओं को 35% आरक्षण दिया जा रहा है.
महिला आरक्षण बिल को नीतीश का समर्थन!
केंद्र सरकार के द्वारा महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने के साथ ही इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि नीतीश कुमार भी इस बिल को अपना समर्थन देंगे और हुआ भी ऐसा ही. दरअसल, नीतीश कुमार ने बिहार में कुछ सालों में जिस तरीके से महिलाओं को सशक्त करने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की है उसके बाद महिला आरक्षण बिल का विरोध करना उनके लिए संभव नहीं था. इसी कारण से नीतीश कुमार ने तुरंत ही इस बिल को अपना समर्थन दिया और माना जा रहा है कि जब लोकसभा और राज्यसभा में इस पर वोटिंग होगी तो जनता दल यूनाइटेड के सांसद इस बिल के समर्थन में वोट करेंगे.
महिला आरक्षण बिल और लालू कनेक्शन!
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल हमेशा से ही महिला आरक्षण बिल के विरोध में रही है और यही कारण है कि पिछले 27 सालों में यह बिल लोकसभा में पास नहीं हो पाया है. लोकसभा में पहली बार महिला आरक्षण बिल 1996 में एचडी देवेगौड़ा की सरकार में पेश किया गया था मगर तब से लेकर अब तक यानी पिछले 27 सालों में इस बिल को कोई भी सरकार पास करवाने की हिम्मत नहीं दिखा पाई है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




