
बिहार में भी हरियाणा की तर्ज पर खुले में नमाज रोकने की मांग, बीजेपी नेताओं के बयान पर भड़के नीतीश कुमार
AajTak
बिहार में हरियाणा की तर्ज पर खुले में नमाज पर रोक लगाने की मांग पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. बीजेपी नेताओं की इस मांग को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नकार दिया है. सीएम ने कह दिया कि उनके लिए इन सब चीजों का कोई मतलब नहीं है.
बिहार में हरियाणा की तर्ज पर खुले में नमाज पर रोक लगाने की मांग को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नकार दिया है. सीएम ने कह दिया कि उनके लिए इन सब चीजों का कोई मतलब नहीं है. पता नहीं क्यों, इन सब चीजों को मुद्दा बनाया जा रहा है. सत्ताधारी गठबंधन के घटक दल बीजेपी की ओर से यह मांग उठाई गई है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












