
बिहार में भागलपुर-जयनगर इंटरसिटी में गन पाउडर में लगी आग, महिला समेत तीन यात्री घायल
AajTak
भागलपुर से जयनगर जाने वाली ट्रेन नंबर-15553 जैसे ही समस्तीपुर स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास पहुंची. तभी ट्रेन की बोगी नंबर Ecr 054374 में एक बैग से पहले धुआं उठा. देखते ही देखते बैग ने आग पकड़ ली. इससे बैग ले जाने वाला व्यक्ति आग बुझाने के दौरान घायल हो गया.
समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास भागलपुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में गन पाउडर में आग लगने से एक महिला यात्री समेत तीन लोग घायल हो गए. घायलों में गन पाउडर ले जाने वाले भी शामिल हैं. आरपीएफ की टीम ने गन पाउडर ले जा रहे पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन में धमाका नहीं हुआ, बल्कि गन पाउडर में से निकली चिंगारी की वजह से महिला यात्री समेत 2 लोग घायल हो गए. RPF आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर जीआरपी के हवाले कर रही है.
बता दें कि भागलपुर से जयनगर जाने वाली ट्रेन नंबर-15553 जैसे ही समस्तीपुर स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास पहुंची. तभी ट्रेन की बोगी नंबर Ecr 054374 में एक बैग से पहले धुआं उठा. देखते ही देखते बैग ने आग पकड़ ली. इससे बैग ले जाने वाला व्यक्ति आग बुझाने के दौरान घायल हो गया. बैग से चिंगारी उठने से एक महिला यात्री के साथ एक अन्य यात्री झुलस गया.
ट्रेन में सवार यात्रियों ने चेन पुलिंग कर बैग को ट्रेन से बाहर फेंक दिया. इसके बाद घटना की सूचना आरपीएफ को दी गई. रेलवे अधिकारियों ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पटरी पर फेंके गए बैग की आरपीएफ की टीम ने जांच कर उसे जब्त कर लिया. साथ ही बैग को ले जा रहे पिता -पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.
दिल्ली से गन पाउडर लेकर मधुबनी जा रहा थे यात्री
समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि भागलपुर से जयनगर जा रही ट्र्रेन नंबर-15553 इंटरसिटी में गन पाउडर ले जा रहे बैग में धुंआ उठने के बाद आग लग गई. जिसमे तीन यात्री घायल हुए थे. जिनका इलाज कराकर रवाना कर दिया गया. आरपीएफ टीम द्वारा जांच के बाद ये बात सामने आई कि अरविंद मंडल अपने बेटे के साथ दिल्ली से पटाखे बनाने के लिए गन पाउडर लेकर आए थे. उसके बाद पिता-पुत्र एक बैग में गन पाउडर रखकर बरौनी स्टेशन में भागलपुर जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होकर मधुबनी के लिए जा रहे थे. इस बीच समस्तीपुर में बैग से अचानक धुंआ उठने लगा. आरपीएफ की टीम पिता पुत्र को हिरासत में लेकर जीआरपी के हवाले कर रही है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




