
बिहार में बंपर वोटिंग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले चरण में ऐतिहासिक 64.66 फीसदी मतदान
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है. पहले चरण के तहत कई खास सीटों पर फोकस रहा. जिनमें तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट, तेज प्रताप यादव की महुआ और तारापुर सीटें थीं, जहां से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी चुनावी मैदान में थे.
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बंपर वोटिंग हुई. सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे समाप्त हुई. इस दौरान 64.66 फीसदी मतदान हुआ. चुनाव आयोग का कहना है कि इस बार पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई.
साल 2000 में बिहार में हुए कुल मतदान से इस बार की वोटिंग 62 फीसदी ज्यादा रही. ये इतिहास में सर्वाधिक वोटिंग है. पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में 57 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े थे. अगले चरण में मतदाताओं की जिम्मेदारी ज्यादा बड़ी है ताकि इतिहास में रिकॉर्ड कायम किया जा सके.
चुनाव आयोग ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लोकतंत्र का पर्व बिहार का गर्व के अवसर यानी विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में ऐतिहासिक 64.66% मतदान हुआ है. बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण आज उत्सवी माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. इसमें बिहार के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक 64.66 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान पर कड़ी नजर रखी. बिहार में पहली बार 100 फीसदी मतदान केंद्रों पर वेबकास्ट कराया गया है. सीईसी ज्ञानेश कुमार ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और निर्भय चुनाव और मतदान सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए ईसीआई के नियंत्रण कक्ष से पीठासीन अधिकारियों और डीईओएस के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत की.
राज्य के 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान हुआ, जिनमें कुल मतदाताओं की संख्या 3.75 करोड़ से अधिक है.बिहार में पहली बार, अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (IEVP) के तहत दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, बेल्जियम और कोलंबिया यानी छह देशों के 16 प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रक्रिया देखी. प्रतिनिधियों ने बिहार चुनावों की सराहना करते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे सुव्यवस्थित, पारदर्शी, कुशल और सहभागी चुनावों में से एक है.
मतदान की पूर्व संध्या पर बुधवार रात 11.20 बजे तक ही 4 लाख से अधिक मतदान कर्मचारी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे. चुनाव के लिए 1,314 उम्मीदवारों की ओर से नियुक्त 67,902 से ज़्यादा मतदान एजेंटों की मौजूदगी में आज सुबह 7 बजे से पहले मॉक पोल पूरे हो गए और सभी 45,341 मतदान केंद्रों पर एक साथ शांतिपूर्ण मतदान शुरू हो गया.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









