
बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात लेकर जा रही स्कॉर्पियो बस से टकराई, मौके पर 4 लोगों ने दम तोड़ा
AajTak
बिहार के बक्सर में दर्दनाक हादसा हुआ है. एक स्कॉर्पियो और बस की सीधी टक्कर हो गई जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बिहार के बक्सर में देर शाम उस समय बड़ा हादसा हो गया जब कृष्णा ब्रम्हा थाने के कृतसागर के पास स्कॉर्पियो और बस की सीधी टक्कर हो गई. हादसे में मौके पर ही स्कॉर्पियो सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












