
बिहार में आज 18 जिलों की 121 सीटें पर वोटिंग, जानें कहां महामुकाबला
AajTak
बिहार चुनाव के पहले चरण में तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी, अनंत सिंह, और खेसारी लाल यादव जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है. इस चुनावी रण में सबकी निगाहें राघोपुर, मोकामा, छपरा और तारापुर जैसी हॉट सीटों पर टिकी हैं. राघोपुर में जहां महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव मैदान में हैं, वहीं मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह का मुकाबला सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी से है. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव छपरा से और लोक गायिका मैथिली ठाकुर अली नगर से अपनी किस्मत आजमा रही हैं.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.










