
बिहार: भीड़ के सामने पुलिस ने पत्रकार को पीटा, माइक तोड़ा, घटना VIDEO में कैद
AajTak
बिहार के सारण जिले के एक गांव में पुलिस, मौत के मामले में जांच के लिए पहुंची थी. इसी दौरान वहां एक पत्रकार भी मौजूद था, जो पुलिस से लगातार इस मौत को लेकर सवाल किए जा रहा था. पत्रकार के सवाल पर पुलिस काफी देर तक तो चुप रही. लेकिन अंत में पुलिस ने पत्रकार की पिटाई शुरू कर दी. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.
बिहार पुलिस को एक पत्रकार का सवाल इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने सबके सामने ही पत्रकार को पीटना शुरू कर दिया. यहां तक कि उनकी माइक भी तोड़ डाली. दरअसल, पुलिस वहां एक मौत के मामले में जांच के लिए पहुंची थी. इसी को लेकर पत्रकार ने उनसे सवाल कर दिया. इस घटना एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भारी भीड़ के बीच पुलिस पत्रकार पर हाथ उठाते दिखती है.
मामला सारण जिले के गरखा थाना इलाके का है. औढ़ा माल गांव में एक शख्स की मौत गुरुवार को हो गई थी. कथित तौर पर उनकी मौत अवैध शराब शराब पीने से हुई थी. मरने वाले शख्स का नाम अलाउद्दीन खान है. वह 35 साल के थे. मामले की जानकारी मिलते ही गरखा थाने की पुलिस और मढ़ौरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई.
इसके पहले जब इस संदिग्ध मौत के मामले में गरखा थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ पहुंचे थे तो उस दौरान एक स्थानीय पत्रकार भी मौजूद थे. जब पत्रकार ने मौत को लेकर सवाल किया तो पुलिस ने पत्रकार की पिटाई शुरू कर दी. पुलिस ने पत्रकार को जमकर पीटा और उनकी माइक भी तोड़ डाली.
बताया जा रहा है कि पत्रकार ने जहरीली शराब से जुड़ा सवाल किया था जो स्थानीय थाने के पुलिसकर्मियों को नागवार गुजरी. आरोप है कि मौत के मामले को दबाने की कोशिश में पुलिस पत्रकार को पीटकर अपना फ्रस्टेशन निकाला.
पत्रकार की पीटते देख गांव के लोग भी आक्रोशित हो गए. उन लोगों ने गरखा थाना प्रभारी मुर्दाबाद और चोर है.. के नारे लगाए.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











