
बिहार: नाइट कर्फ्यू में बाहुबली मुन्ना शुक्ला की पार्टी, हजारों की भीड़ के बीच अक्षरा सिंह के ठुमके
AajTak
बाहुबली नेताओं ने इस दौरान अपने बाहुबल को भी दिखने से गुरेज नहीं किया. डांस पार्टी के दौरान मुन्ना शुक्ला का सरकारी बॉडीगॉर्ड कार्बाइन से ताबड़तोड़ फायरिंग करते भी दिखे.
पूरा देश कोरोना की महाजंग लड़ रहा है, इसके बीच कई ऐसी तस्वीर भी सामने आ रही है, जो ना केवल हैरान करने वाली है, बल्कि परेशान करने वाली भी हैं. बिहार के वैशाली जिले से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जहां नाइट कर्फ्यू के दौरान डांस पार्टी का आयोजन किया गया. बाहुबली नेता की इस पार्टी में अभिनेत्री अक्षरा सिंह ठुमके लगाते नजर आईं. यह मामला वैशाली जिले के लालगंज का है, यहां JDU की पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला और उनके पति बाहुबली मुन्ना शुक्ला ने नाइट कर्फ्यू के दौरान ग्रांड डांस पार्टी का आयोजन किया. लालगंज के खंजाहाचक में आयोजित पार्टी में हजारों की भीड़ बुलाई गई. इतना ही नहीं मंच भी सजवाया गया, इसमें फिल्मी सितारों को भी बुलवाया गया जिसमें अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी शामिल रहीं. मंच पर अभिनेत्री अक्षरा सिंह के डांस और मस्ती के बीच बाहुबली मुन्ना शुक्ला और उनकी पत्नी ने भी मंच पर ठुमके लगाए. मंच के सामने हजारो की भीड़ रही साथ ही मंच पर बाहुबली और सैकड़ो लोग मस्ती करते नजर आए.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












