
बिहार चुनाव में कोई सीएम का चेहरा हो या न हो, लड़ाई तो लालू बनाम नीतीश ही है
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा अघोषित रहते हुए भी तस्वीर पूरी तरह साफ है. मुकाबला तो तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के बीच ही है, भले ही राहुल गांधी और अमित शाह लोगों के बीच जो भी मैसेज देना चाह रहे हों.
बिहार चुनाव के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा, ये किसी को भी नहीं मालूम. लेकिन, ये जरूर मालूम है कि किस गठबंधन के जीतने पर कौन मुख्यमंत्री बनेगा? और, ये तब भी है जब मुकाबले में आमने सामने दोनों में से किसी भी गठबंधन ने अपनी तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया है?
जैसे तेजस्वी यादव के नाम पर राहुल गांधी पेच फंसाए हुए हैं, अमित शाह ने भी नीतीश कुमार के नाम पर हामी नहीं भरी है. करीब करीब वैसे ही जैसे महाराष्ट्र में चुनाव के दौरान एकनाथ शिंदे को तात्कालिक मुख्यमंत्री बताया था - लेकिन, ये भी नहीं भूलना चाहिए कि नीतीश कुमार कतई एकनाथ शिंदे नहीं हैं. अगर ऐसा कोई भी मानता है तो वो खुद की खुशामद कर रहा है.
नतीजे अलग आए, फिर तो बात ही खत्म हो जाती है. लेकिन, एनडीए की जीत की सूरत में भी नीतीश कुमार को एकनाथ शिंदे बनाना नामुमकिन तो नहीं, लेकिन बहुत ही मुश्किल है. क्योंकि, उनके चाहने वाले और भी हैं. अगर नीतीश कुमार का संदेश मिला, तो लालू यादव पहले ही बता चुके हैं कि उनके लिए दरवाजा हमेशा खुला है. चूंकि राजनीति में कुछ भी संभव है, इसलिए अगर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने में लालू यादव सफल नहीं हो पाए, तो बीजेपी को रोकने के लिए कुर्बानी भी दे सकते हैं.
और, इस तरह सबको मालूम है. करीब करीब तो मालूम है ही. महागठबंधन जीता तो कौन मुख्यमंत्री होगा? और एनडीए जीता तो भी कौन हो सकता है?
नीतीश कुमार अभी मुख्यमंत्री हैं, लेकिन आगे?
बिहार चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे या नहीं, ये सवाल उछाल दिया गया है. लेकिन, नीतीश तो नीतीश हैं. अगर समोसे में आलू रहने तक बिहार में लालू रह सकते हैं, तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री क्यों नहीं बने रह सकते हैं? ये वो सवाल है जो बीजेपी को बरसों से परेशान कर रहा है. और, दिलचस्प बात ये है कि बीजेपी अब तक सवालों का जवाब नहीं ढूंढ पाई है. सुशील मोदी को दरकिनार करने से लेकर, सम्राट चौधरी को, डिप्टी सीएम बनाकर, बिहार की बिसात पर नीतीश कुमार को शह देने तक.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










