
बिहार चुनाव की तैयारी, जातिगत जनगणना का समर्थन और ऑपरेशन सिंदूर को सैल्यूट... दिल्ली में NDA की बैठक से निकले बड़े संदेश
AajTak
NDA की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर और जातिगत जनगणना पर बधाई प्रस्ताव लाया गया. शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनंदन प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की और कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने आम भारतीयों में आत्मविश्वास और गर्व की नई भावना पैदा की है.
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने रविवार को दिल्ली में एकजुटता का प्रदर्शन किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए. बैठक से तीन अहम राजनीतिक और रणनीतिक संदेश सामने आए. राष्ट्र की सुरक्षा पर निर्णायक कार्रवाई की सराहना, सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना के समर्थन में प्रस्ताव और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर व्यापक मंथन हुआ. इसके साथ ही बैठक से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की राजनीतिक रणनीति के संकेत भी साफ तौर पर उभरकर सामने आए हैं.
बैठक में ऑपरेशन सिंदूर और जातिगत जनगणना पर बधाई प्रस्ताव लाया गया. शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनंदन प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की और कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने आम भारतीयों में आत्मविश्वास और गर्व की नई भावना पैदा की है.
'जो हमसे टकराया...'
एकनाथ शिंदे ने कहा, हमने यह साबित कर दिया है कि 'जो हमसे टकराएगा, वह मिट्टी में मिल जाएगा.' यह केवल एक कहावत नहीं, बल्कि सच्चाई है. 'Operation Sindoor' ने सामान्य हिंदुस्तानियों को नया आत्मविश्वास और आत्मसम्मान प्रदान किया है. केंद्र सरकार की पॉलिसी, सेना के शौर्य, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साहस को हम सैल्यूट करते हैं.
'देश की जनता को पीएम मोदी पर गर्व है'
शिंदे का कहना था कि मोदी जी ने तीन दिन पहले ही कहा था, 'मोदी की नसों में लहू नहीं, बल्कि गरम सिंदूर बह रहा है'. मोदी जी, देश की 140 करोड़ जनता को आप पर गर्व है. देशवासियों का सौभाग्य है कि हमें आप जैसे साहसी, पराक्रमी और निस्सीम देशभक्त प्रधानमंत्री मिले. हम इस महत्वपूर्ण समय में अद्वितीय और पराक्रमी नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. विशेष रूप से ऐसी गंभीर सुरक्षा चुनौतियों पर काबू पाने में उन्होंने हमेशा हमारे रक्षा बलों को लगातार समर्थन दिया है. इतिहास ऑपरेशन सिंदूर को उन लोगों को करारा जवाब देने के रूप में याद रखेगा, जिन्होंने भारत की शांतिपूर्ण विकास यात्रा को विवादित करने की गलती की. यह भारत की संप्रभुता और भारतीयों की सुरक्षा को हर चीज से ऊपर रखने की एनडीए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को उजागर करता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











