
बिहार के MLA-MLC को मिलेगा 4 करोड़ का फंड... देखें- दिल्ली से गुजरात तक के विधायकों में कितना है अंतर
AajTak
बिहार के विधायक अब विकास कार्य पर सालाना चार करोड़ रुपये तक खर्च कर सकेंगे. नीतीश सरकार ने विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों को मिलने वाले फंड को बढ़ा दिया है. बिहार में इससे पहले 2018 में विधायक निधि को बढ़ाया गया था. ऐसे में जानते हैं कि देश के अलग-अलग राज्यों के विधायकों को कितना फंड मिलता है?
बिहार की नीतीश सरकार ने विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों को मिलने वाले फंड को बढ़ा दिया है. इसके बाद अब विधायक विकास कार्यों पर सालाना चार करोड़ रुपये तक खर्च कर सकेंगे. पहले ये सीमा तीन करोड़ रुपये थी.
फंड बढ़ाने का ये फैसला मंगलवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीटिंग में फंड बढ़ाने को मंजूरी दी.
चीफ मिनिस्टर लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम (CMLADS) के तहत विधायक और विधान पार्षद ज्यादा फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे. बढ़ा हुआ फंड मौजूदा वित्त वर्ष से ही मिलेगा.
बिहार में आखिरी बार 2018 में विधायक निधि बढ़ाई गई थी. उस समय विधायक निधि को 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये सालाना कर दिया गया था.
सबसे ज्यादा दिल्ली के विधायकों को मिलता है फंड
देश में सबसे ज्यादा फंड दिल्ली के विधायकों को मिलता है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने 2018 में विधायक निधि को बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये कर दिया था. इससे पहले यहां विधायकों को सालाना 4 करोड़ रुपये तक का फंड मिलता था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










