
बिहार के मुजफ्फरपुर में बेकाबू ट्रक घर में घुसा, तीन बच्चे समेत 5 की दर्दनाक मौत
AajTak
ट्रक ने पप्पू पासवान और लच्छु पासवान के झोपड़ीनुमा घर में सो रहे लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने बाद में दम तोड़ दिया.
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अनियंत्रित ट्रक घर में घुस गया, जिसके चलते पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल है. इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल भी हुए हैं. दरअसल, ये हादसा मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में एनएच-722 पर सहदानी के पास हुआ. जहां गुरुवार की रात 9 बजे एक तेज रफ़्तार ट्रक सड़क किनारे बने घर में जा घुसा. ट्रक ने पप्पू पासवान और लच्छु पासवान के झोपड़ीनुमा घर में सो रहे लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने बाद में दम तोड़ दिया.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












