
बिहार के 'बंटी और बबली' ने ठग लिए सरकारी ठेेके के नाम पर 20 करोड़ रुपये, जयपुर से गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दरअसल, पुलिस ने जयपुर से एक ऐसे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है जो लोगों को सरकारी ठेके दिलवाने का झांसा देकर पहले उनसे एडवांस की रकम ऐंठ लेते थे. फिर बाद में अपने फोन स्विच ऑफ करके फरार हो जाते थे. दोनों ने अब तक कई बड़े कारोबारियों से करीब 20 करोड़ रुपये ठगे हैं.
दिल्ली पुलिस ने रेलवे और सरकारी ठेकों का झांसा देकर कई लोगों से कथित तौर पर करोड़ों रुपये ठगने के आरोप में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को जयपुर से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों का नाम 38 वर्षीय अभिषेक अग्रवाल और 34 वर्षीय मीनाक्षी है. दोनों मूल रूप से बिहार में सुपौल जिले के रहने वाले हैं.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










