
बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव बने पिता, पत्नी राजश्री ने दिया बेटी को जन्म
AajTak
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया है. सोमवार सुबह इसकी जानकारी आरजेडी नेता ने ट्विवर के जरिए दी. उन्होंने लिखा कि ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है.
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया है. सोमवार सुबह इसकी जानकारी आरजेडी नेता ने ट्विवर के जरिए दी. उन्होंने लिखा कि ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है.
बहन रोहिणी आचार्य ने भी भाई तेजस्वी और भाभी राजश्री के घर में किलकारी गूंजने पर बधाइयां दी हैं. रोहिणी ने एक कवितानुमा संदेश में लिखा है, ''भाई-भाभी के चेहरे पर खिली मुस्कान रहे-मेरे घर में खुशियों का सदा यूं ही वास रहे. मन सुख के सागर में गोते भरे, पापा बनने की खुशी में भाई तेजस्वी के चेहरे पे ऐसी खुशियां झलके..''
बता दें कि साल 2021 के दिसंबर माह में तेजस्वी ने राजश्री से विवाह रचाया था. राष्ट्रीय राजधानी में नई दिल्ली में हुए इस विवाह समारोह ने काफी चर्चा बटोरी थी.
तेजस्वी और राजश्री की लव मैरिज हुई थी. बताया जाता है कि तेजस्वी और राजश्री के विवाह को लेकर पहले लालू परिवार तैयार नहीं था. मगर बाद में सब राजी हो गए थे. परिवार की रजामंदी के बाद इस जोड़े ने चट मंगनी-पट ब्याह रचा लिया था.
प्रेगनेंट होने के बाद से राजश्री अपने दिल्ली स्थित घर पर रह रही थीं और वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में थीं. मार्च माह में उनकी डिलीवरी होनी थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












