
बिहार की बहू हैं 'रामायण की सीता' देबिना, पहली बार पहुंची ससुराल, ऐसे हुआ स्वागत
AajTak
ससुराल पहुंचने पर देबीना की सास ने आरती की थाल लिए बहू का स्वागत किया. गुरमीत भी इस वीडियो में नजर आए. उनकी आवाज पीछे से सुनी जा सकती है. वे कहते हैं- 'देबीना यहां पहली बार घर पर आई है.' देबीना के सुसरालवाले उन्हें देखकर काफी खुश नजर आए.
टीवी की सीता यानी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी पहली बार बिहार स्थित पूर्णिया अपने ससुराल पहुंची हैं. देबिना ने इस बेहद स्पेशल ट्रिप का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर फ्लाइट से लेकर ससुराल में अपने पहले दिन तक का शेड्यूल दिखाया है.
ससुराल पहुंचने पर देबिना की सास ने आरती की थाल लिए बहू का स्वागत किया. गुरमीत भी इस वीडियो में नजर आए. उनकी आवाज पीछे से सुनी जा सकती है. वे कहते हैं- 'देबिना यहां पहली बार घर पर आई है.' देबिना के सुसरालवाले उन्हें देखकर काफी खुश नजर आए.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












