
बिहार: कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की खुदकुशी, पटना के सरकारी आवास में दे दी जान
AajTak
कांग्रेस नेता के बेटे का नाम अयान था और उसकी उम्र 18 साल थी. उसने पिता के फ्लैट में खुदकुशी की. कांग्रेस विधायक शकील खान फिलहाल बिहार से बाहर हैं.
बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने खुदकुशी कर ली है. उसने पटना के सरकारी आवास पर खुदकुशी की.
कांग्रेस नेता के बेटे का नाम अयान था और उसकी उम्र 18 साल थी. उसने पिता के फ्लैट में खुदकुशी की. कांग्रेस विधायक शकील खान फिलहाल बिहार से बाहर हैं.
विधायक शकील अहमद खान का सरकारी आवास सचिवालय थाना क्षेत्र में है. पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि एक अत्यंत दुखद सूचना से मर्माहत हूं. बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता मेरे मित्र डॉ. शकील अहमद खान साहब के इकलौते बेटे का असामयिक निधन हो गया. मेरी पूरी संवेदना शकील भाई और उनके परिजनों के साथ है. लेकिन एक पिता-माता के लिए ढांढस के कोई शब्द नहीं है मेरे पास. अल्लाह ईश्वर.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









