
बिहार: आरा में नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर दो समुदाय के युवक भिड़े, इलाके में तनाव के बाद पुलिस बल तैनात
AajTak
उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की गला रेतकर हत्या करने के बाद से लगातार बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहे हैं. वहीं दूसरे समुदाय के लोग उनका समर्थन करने वालों का खुलकर विरोध भी कर रहे हैं. मालूम हो कि नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से उनका जमकर विरोध हुआ था.
बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को लेकर मारपीट की घटना थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. अब नूपुर के समर्थन में पोस्ट करने को लेकर बिहार के आरा में दो समुदाय के युवक आपस में भिड़ गए. घटना आरा के राम गढ़िया मोहल्ले की हुई. यहां दोनों तरफ से युवओं में जमकर मारपीट हुई. बहरहाल मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया. बहरहाल पुलिस ने ममले की जांच शुरू कर दी है.
21 जून को अमरावती में कर दी गई थी हत्या
महाराष्ट्र के अमरावती शहर में 54 साल के केमिस्ट उमेश कोल्हे की 21 जून को हत्या कर दी गई थी. लोगों ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से नाराज होकर केमिस्ट की हत्या कर दी थी.
उदयपुर में कन्हैया लाल का रेत दिया गया था गला
उदयपुर में 28 जून को कन्हैया लाल नाम के एक टेलर की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. कन्हैया लने भी नूपुर शर्मा के पक्ष में एक पोस्ट किया था. इसके बाद से कन्हैया लाल को धमकी मिल रही थी. इन धमकियों की वजह से उसने पांच दिन तक दुकान बंद भी रखा था. हालांकि बाद में दो लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी. इसके बाद उन्होंने हत्या की बात कबूलते हुए वीडियो बनाया और हत्या की वजह बताई थी.
अजमेर दरगाह के खादिम ने नूपुर को दी धमकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











