
बिस्तर पर 6 लाशें, खाली बोतल और फांसी से लटकता कारोबारी... सुसाइड नोट में लिखा दर्द
AajTak
Surat News: मनीष इंटीरियर डिजाइन और फर्नीचर का कारोबार करता था. परिवार बेहद खुश रहता था. किसी तरह की कोई समस्या नहीं भी थी. मगर, ये वो चीजें थीं जो दिख रही थीं. मनीष के साथ सबकुछ ठीक नहीं था. इसका खौफनाक खुलासा उस वक्त हुआ जब सिध्देश्वर अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहे सोलंकी परिवार के सात लोगों की लाश मिली.
गुजरात के सूरत में एक ही घर परिवार के 7 लोगों की मौत से लोग दहल उठे हैं. कथित तौर पर एक कारोबारी ने अपने माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों को जहर देकर मौत नींद सुला दिया. इसके बाद फांसी लगाकर उसने खुदकुशी कर ली. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें कारोबारी ने अपना दर्द बयां किया है.
दरअसल, सूरत के अडाजन इलाके में कनुभाई सोलंकी का परिवार रहता था. सिध्देश्वर अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर कनुभाई, उनकी पत्नी, बेटा मनीष उर्फ शान्तु, मनीष की पत्नी रीटा, उसकी दो बेटियां दिशा, काव्य और बेटा कुशल रहता था.
पुलिस के हाथ लगा सुसाइड नोट
मनीष इंटीरियर डिजाइन और फर्नीचर का कारोबार करता था. परिवार बेहद खुश रहता था. किसी तरह की कोई समस्या नहीं भी थी. मगर, ये वो चीजें थीं जो दिख रही थीं. मनीष के साथ सबकुछ ठीक नहीं था. इसका खौफनाक खुलासा उस वक्त हुआ जब सिध्देश्वर अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहे सोलंकी परिवार के सात लोगों की लाश मिली.
मौत के मातम के बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की. इस दौरान पुलिस के हाथ एक सुसाइड नोट लगा. इसमें किसी का नाम तो नहीं है लेकिन मनीष ने इसमें किसी को पैसे दिए जाने और पैसे नहीं मिलने से त्रस्त होने की बात लिखी है.
सुसाइड नोट के साथ खाली बोतल भी मिली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











