
बिल्डिंग से लटकती लड़की का VIDEO वायरल, लोग बोले- Reel के चक्कर में मरोगी क्या दीदी?
AajTak
हाल में सोशल मीडिया पर एक भयंकर वीडियो वायरल हुआ है. इसमें रील बनाने के लिए एक टीनएजर लड़की बड़ी इमारत पर चढ़ गई है. वह उससे नीचे लटक रही है और एक लड़के ने केवल उसका एक हाथ पकड़ा हुआ है.
कई बड़े हादसों को बावजूद लोग इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में बेवकूफियां करने से बाज नहीं आ रहे. कोई चलती ट्रेन की छत पर वीडियो बना रहा है तो कोई पुल के किनारे पर खड़ा होकर. ऐसे में जरा सा पांव फिसलने के चलते कई लोगों ने जान भी गंवाई है. इसके अलावा बंदूक के साथ वीडियो बनाते हुए शोबाजी के चक्कर में गलती से गोली चल जाने पर भी लोगों की मौतें हुई हैं. लेकिन लोग समझने का नाम नहीं ले रहे. हाल में वायरल हुआ वीडियो भी खुद मौत को न्योता देने जैसा है.
वीडियो पुणे का है जहां रील बनाने के लिए एक टीनएजर लड़की बड़ी इमारत पर चढ़ गई है. वह उससे नीचे लटक रही है और एक लड़के ने केवल उसका एक हाथ पकड़ा हुआ है. ये वीडियो भयानक है क्योंकि लड़की एक झटके में नीचे गिर सकती है और उसकी मौत हो सकती है.
जिस समय लड़की इस तरह लटक रही है. तभी दिखता है कि आस पास उसके दोस्त अलग- अलग एंगल से उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं.
19 जून को शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी हैं. कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किए. एक व्यक्ति ने पुणे पुलिस को टैग किया और उनसे इन टीनएजर्स के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया. एक यूजर ने लिखा- ऐसी बेवकूफियों से क्यों मौत को बुलावा देते हो? एक अन्य ने लिखा- इन बच्चों को मां बाप कहां है, उन्हें पता भी है कि यहां क्या हो रहा है? एक ने लिखा- रील के चक्कर में मरोगी क्या दीदी. बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के संभाजीनगर में रील बनाने के चक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत हुई थी. इस घटना का डरा देने वाला वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला कार में बैठी है. कार रिवर्स गियर में होती है और पीछे की तरफ बढ़ रही है. लेकिन, कार को रोकने के लिए वह गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा देती है और कार तेजी से पीछे 300 फीट गहरी खाई में चली जाती है. इसके अलावा भी ऐसे कई मामले सामने आते रहे हैं.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












