बिरयानी की शौकीन हैं Priyanka Chopra, बताया कैसा होता है एक्ट्रेस का परफेक्ट डे?
AajTak
प्रियंका के लिए क्या होता है परफेक्ट डे? इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा- मेरा परफेक्ट डे वो होता है, जब मैं बहुत अच्छा काम करके सोती हूं, जिसपर मुझे गर्व होता है और फिर लेट उठती हूं. दोपहर में बेड पर बैठकर खाना. मेरे आस-पास मेरे डॉगी मौजूद हों. लग्जूरियस शावर लेना. दोस्तों और फैमिली के साथ हैंगआउट करना मेरा परफेक्ट डे होता है.
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक, अपनी गहरी छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करती हैं. प्रियंका अपने काम में कितनी भी बिजी क्यों ना हों, लेकिन वो अपने फैंस के लिए समय निकाल ही लेती हैं और अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए उनके साथ कनेक्टेड भी रहती हैं. अब प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक क्वेश्चन-आंसर सेशन रखा, जिसके जरिए उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












