
बिना लाइफ जैकेट चली नाव, झील में डूब गए 12 छात्र... वडोदरा में जानलेवा पिकनिक की कहानी
AajTak
वडोदरा के एक प्राइवेट स्कूल के बच्चे गुरुवार को हिरणी झील में पिकनिक मनाने गए थे. बोट में एक के बाद एक करीब 35 लोग सवार हुए. इस बोट में 27 स्कूली बच्चे और उनके टीचर भी सवार थे. बोट में सवार बच्चों और उनके टीचरों ने ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा कि ये पिकनिक उनके लिए जानलेवा साबित होगी.
गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. शहर के एक झील में नाव पलटने से 12 स्कूली बच्चे और दो टीचरों की मौत हो गई. हादसे के बाद गुजरात के सीएम मौके पर पहुंचे और उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए. मुख्यमंत्री ने डीएम से 10 दिनों में हादसे की रिपोर्ट मांगी है. इस बीच 5 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है. मुख्य आरोपी समेत दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं और बाकी तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए 9 टीमों का गठन किया गया है.
दरअसल, वडोदरा के एक प्राइवेट स्कूल के बच्चे गुरुवार को हिरणी झील में पिकनिक मनाने गए थे. बोट में एक के बाद एक करीब 35 लोग सवार हुए. किसी को भी लाइफ जैकेट नहीं पहनाई गई और बोट झील की तरफ निकल पड़ी. इस बोट में 27 स्कूली बच्चे और उनके टीचर भी सवार थे. बोट में सवार बच्चों और उनके टीचरों ने ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा कि ये पिकनिक उनके लिए जानलेवा साबित होगी.
शाम पौने पांच बजे हुआ हादसा
शाम के करीब पौने पांच बज रहे थे. बोट क्षमता से अधिक लोगों का बोझ नहीं झेल पाई और अचानक झील के गहरे हिस्से पर जाकर पलट गई. मौके पर चीख-पुकार मच गई. बोट में सवार बच्चे और बाकी लोग सहायता की गुहार लगाने लगे. आनन-फानन में पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई. लेकिन जब तक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, कई बच्चे डूब चुके थे.
12 बच्चे और 2 टीचरों की चली गई जान

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












