
बिना नंबर के यूज कर पाएंगे XChat, Elon Musk लाए नया चैटिंग फीचर और ऐसे करेगा काम
AajTak
Tesla CEO Elon Musk ने XChat को लॉन्च कर दिया है. इसमें यूजर्स की सहूलियत के लिए कई खास फीचर दिए गए हैं. इसके लिए मोबाइल नंबर को लिंक करने की जरूरत नहीं होगी. मस्क ने मैसेजिंग फीचर के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें बिटकॉइन के लेवल का इनक्रिप्शन का यूज किया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
मैसेजिंग की दुनिया में एक नए प्लेयर्स ने दस्तक दी है, जिसका नाम XChat है. यह एक एनक्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विस है. XChat को Tesla CEO Elon Musk ने लॉन्च किया है. इसमें यूजर्स की सहूलियत के लिए कई खास फीचर दिए गए हैं. इसके लिए मोबाइल नंबर को लिंक करने की जरूरत नहीं होगी. आइए इसके बारे में जानते हैं.
Elon Musk ने सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट किया और XChat को लॉन्च किया. पोस्ट में मस्क ने मैसेजिंग फीचर के बारे में भी बताया है और कहा कि इसमें बिटकॉइन के लेवल का इनक्रिप्शन का यूज किया है.
X प्लेटफॉर्म को Everything App में बदलने की प्लानिंग
XChat को X प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेशन किया गया है. Elon Musk लंबे समय से एक बड़ी तैयारी कर रहे हैं, जिसमें वे X प्लेटफॉर्म को Everything App में बदलना चाहते हैं. यह कदम ठीक चीन के WeChat की तरह X को बनाना है. Wechat App की तरफ से चीन में अलग-अलग तरह की कई सुविधाएं दी जाती हैं. इसमें मैसेजिंग, भुगतान, मीडिया और डेटिंग जैसी नाम शामिल हैं.
Elon Musk का पोस्ट
यह भी पढ़ें: भारत में एक और मोबाइल ब्रांड की एंट्री, NxtQuantum लॉन्च करेगा AI+ स्मार्टफोन, Flipkart पर होगी सेल

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











