
बिना खून निकाले ही क्या Apple Watch में मिलेगा शुगर टेस्ट करने का फीचर?
AajTak
Apple Watch का इस्तेमाल आज बड़ी संख्या में लोग करते हैं. इस वॉच को लोग फिटनेस ट्रैकर और हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए यूज करते हैं. हालांकि, पहली वॉच का फोकस कुछ और रहने वाला था. कंपनी इस वॉच को ब्लड शुगर लेवल मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ लॉन्च करने वाली थी, लेकिन कंपनी ने इस फीचर को नहीं जोड़ा. आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी.
Apple अपने प्रोडक्ट्स को आकर्षक फीचर्स के साथ लॉन्च करता है. चाहे पहला टच स्क्रीन फोन लॉन्च करनी की बात हो या फिर ऐपल वॉच की. दोनों ही अपने तरह के पहले प्रोडक्ट रहे हैं, जिन्होंने पूरे सेगमेंट को बदल कर रख दिया. अब Apple Watch के बारे में नई जानकारी सामने आई है.
रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी पहली वॉच में ब्लड शुगर मॉनिटरिंग का फीचर देने वाली थी. हालांकि, ये फीचर जोड़ा नहीं गया, लेकिन कंपनी इसे अपना हेडलाइन फीचर बनाना चाहती थी. ऐपल वॉच में यूजर्स को नॉन-इनवेसिव ब्लड शुगर मॉनिटरिंग का फीचर दिया जा सकता था.
ऐपल ने अपनी पहली वॉच को साल 2015 में लॉन्च किया था. वॉच की लॉन्चिंग से पहले कंपनी इस चीज को लेकर निश्चित नहीं थी कि Apple Watch फोकस किस फीचर पर करेगी. पहले कंपनी वॉच को फोन के नोटिफिकेशन के लिए तैयार कर रही थी, लेकिन बाद में कंपनी ने हेल्थ और फिटनेस पर अपना फोकस रखा.
ये भी पढ़ें- iPhone का वो फीचर, जो बताता है 'सरकार' आपकी जासूसी तो नहीं कर रही!
रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी इसे ब्लड शुगर मॉनिटरिंग फीचर के साथ लॉन्च करने वाली थी, लेकिन बात नहीं बन पाई. इसके लिए कंपनी ने Avolonte नाम की एक सहयोगी कंपनी भी शुरू की, लेकिन चार साल तक काम करने के बाद भी इस फीचर को लेकर सफलता नहीं मिल पाई.
ऐपल ने अपनी वॉच में भले ही इस फीचर को नहीं दिया, लेकिन आज भी कंपनी अपनी वॉच में हेल्थ से जुड़े फीचर्स पर ही फोकस करती है. आज ऐपल वॉच को ज्यादातर लोग एक हेल्थ और फिटनेस ट्रैकर के तौर पर यूज करते हैं. कई मौकों पर वॉच ने यूजर्स की जान तक बचाई है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











