
बिना इंटरनेट के भी भेज पाएंगे पैसे, जानिए ऑफलाइन मोड में कैसे काम करती है UPI-सर्विस
AajTak
आप बिना इंटरनेट के भी UPI Transfer कर सकते हैं. इसके लिए आपको USSD कोड की मदद लेनी होगी. इसका पूरा प्रोसेस स्टेप बाय स्टेप यहां पर बता रहे हैं.
कई बार UPI ऐप्स जैसे Google Pay, Paytm, PhonePe से पैसे भेजते समय इंटरनेट काम नहीं करता है. ऐसे में UPI-बेस्ड डिजिटल पेमेंट नहीं हो पाता है. लेकिन, आप बिना इंटरनेट के भी UPI पेमेंट कर सकते हैं. इसके लिए आपको USSD कोड की मदद लेनी होगी.
इस सर्विस से अगर आपके फोन में इंटरनेट या मोबाइल डेटा नहीं भी काम कर रहा है तो आप पेमेंट कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए मोबाइल में नेटवर्क का होना जरूरी है. यानी अगर आप कॉल कर पा रहे हैं तो आप इस सर्विस का फायदा ले सकते हैं.
इसके लिए आपको मोबाइल पर *99# डायल करना होगा. इस USSD सर्विस का यूज करके आप UPI से पैसे ट्रांसफर से लेकर UPI पिन चेंज करने तक के लिए कर सकते हैं. यानी ये सर्विस इंटरनेट ना होने पर इमरजेंसी में काफी काम आएगी.
ये भी पढ़ें:- अब हर हाथ में होगा Apple का फोन! बेहद कम कीमत पर मिल रहा है iPhone 13 और iPhone 13 mini
यहां पर आपको *99# के जरिए यूपीआई पेमेंट करने का पूरा तरीका बता रहे हैं. इसके आपको अपने फोन के डायलर में जाना होगा. डायलर में जाने के बाद आपको *99# टाइप करके कॉल बटन को टच करना होगा. इसके बाद आपके सामने एक पॉप-अप मेन्यू आएगा.
इसमें आपको कई ऑप्शन्स मिलेंगे. इसमें से आपको सेंड मनी का ऑप्शन यानी 1 नंबर को सेंड करना होगा. इसके बाद आपको पैसे भेजने के कई ऑप्शन्स जैसे मोबाइल नंबर, UPI आईडी, बैंक अकाउंट डिटेल्स मिलेंगे. इसमें से आपको जिस माध्यम से पैसे भेजना है उसे सेलेक्ट कर लें.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









