
बिग बॉस 15 में नजर आएंगी सलमान की हीरोइन भूमिका चावला, मेकर्स ने दिया ऑफर!
AajTak
भूमिका ने साउथ इंडस्ट्री का रुख किया. वहां उनका करियर चल निकला. भूमिका साउथ की सफल एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं. भूमिका ने रन, दिल ने जिसे अपना कहा, धोनी बायोपिक जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है. भूमिका को पिछली बार जी5 की वेब सीरीज भ्रम में देखा गया था.
टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस के नए सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. शो के लिए कंटेस्टेंट्स के नाम आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. बिग बॉस 15 के लिए सलमान खान की को-एक्ट्रेस भूमिका चावला के नाम की चर्चा है. बिग बॉस 15 में होगी भूमिका की एंट्री! स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स सीजन 15 में भूमिका चावला को लेने के बेहद इच्छुक हैं. इसके लिए भूमिका को अप्रोच भी किया जा चुका है. अभी बातचीत चल रही है. भूमिका के अलावा बॉलीवुड के कई चेहरों को भी अप्रोच किया जा रहा है. भूमिका ने सलमान खान के साथ फिल्म तेरे नाम में काम किया था. फिल्म जबरदस्त हिट रही थी. लेकिन भूमिका का करियर बॉलीवुड में चल नहीं पाया.More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












