
बिग बॉस के लिए हिना खान ने छोड़ा था शो 'ये रिश्ता'? इस फैसले ने बदली किस्मत
AajTak
ये रिश्ता... ने हिना खान को घर घर में पहचान दिलाई थी. लेकिन जब उन्होंने ये शो छोड़ा तो कई तरह की बातें सामने आईं. एक इंटरव्यू में हिना खान ने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने और बिग बॉस का हिस्सा बनने पर बात की.
टीवी की फैशन क्वीन हिना खान अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. टीवी पर भोली भाली बहू अक्षरा के तौर पर अपने करियर की जर्नी शुरू करने वाली हिना खान आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं. ये रिश्ता... ने हिना खान को घर घर में पहचान दिलाई थी. लेकिन जब उन्होंने ये शो छोड़ा तो कई तरह की बातें सामने आईं. एक इंटरव्यू में हिना खान ने शो ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने और बिग बॉस का हिस्सा बनने पर बात की. हिना ने बताया क्यों छोड़ा था ये रिश्ता... हिना कहती हैं- जब मैंने ये रिश्ता... छोड़ा था तब मेरे दिमाग में कुछ नहीं था. मैंने इमेज मेकओवर और किसी को कुछ साबित करने के बारे में कुछ नहीं सोचा था. मैंने नहीं सोचा था कि मैं अपनी साइड दुनिया को दिखाऊंगी. ऐसा कुछ भी नहीं था. मैं ये रिश्ता क्या कहलाता है से ब्रेक लेना चाहती थी. बस इतना ही था. लेकिन पूरा गेम तब बदला जब मैंने बिग बॉस 11 में पार्टिसिपेट किया. जब मैं बिग बॉस हाउस से बाहर निकली तब तक मेरे लिए सब बदल चुका था. मैंने रियलिटी शो में अलग अलग आउटफिट पहने थे. बाहर आने पर मैंने देखा कि मेरे कपड़ों को काफी पसंद किया गया है. अब मैं लोगों के लिए फैशनिस्टा बन चुकी थी. तब मैंने फैसला लिया कि मैं इसे चलते रहने दूंगी.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












