
'बिकिनी किलर' चार्ल्स शोभराज जेल में जीता था लग्जरी लाइफ, तिहाड़ से कैसे हुआ था फरार
AajTak
चार्ल्स शोभराज गोवा में ज्यादातर क्राइम करता था और उसके निशाने पर विदेशी लड़कियां रहती थीं. वह उन्हें अपने जाल में फंसाकर लूट की वारदात को अंजाम देता था. तिहाड़ जेल में भी उसे वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाता था.
नेटफ्लिक्स में हाल में आई वेब सीरीज 'ब्लैक वारंट' काफी चर्चा में है. ये सीरीज दिल्ली के तिहाड़ में जेलर रह चुके सुनील गुप्ता की कहानी है. इसमें सुनील गुप्ता की तिहाड़ में जॉइनिंग से लेकर जेल सिस्टम, जेल में गैंगवॉर और जेल सुधार की कहानी दिखाई गई है. लेकिन इन सबसे अलग 'बिकिनी किलर' चार्ल्स शोभराज के किरदार ने दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है. सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे उसे 'सुपर आईजी' तक कहा जाता था और जेलर से लेकर कैदियों तक हर कोई उससे प्रभावित था.
तिहाड़ में चलता शोभराज का सिक्का
'लल्लनटॉप' के दिए एक इंटरव्यू में तिहाड़ के पूर्व जेलर सुनील गुप्ता ने बताया कि जेल में चार्ल्स शोभराज का सिक्का चलता था. अपने कार्यकाल को याद करते हुए सुनील गुप्ता ने कहा कि उसको लेडी किलर भी कहते थे. उस टाइम पर तिहाड़ में आईजी सिस्टम था और उसे जेल में आईजी से भी ज्यादा पावरफुल माना जाता था, तभी उसे 'सुपर आईजी' तक कहते थे. यहां तक कि सुनील गुप्ता को जेल में नौकरी दिलाने में भी उसकी अहम भूमिका रही, जिसे वेब सीरीज में भी दिखाया गया है.
सुनील गुप्ता बताते हैं कि चार्ल्स शोभराज काफी प्रभावशाली था, बोलने के अंदाज से लेकर कद-काठी से वह हर किसी को पहली बार में अपने झांसे में ले लेता था. वह बताते हैं कि तिहाड़ में रहने के दौरान चार्ल्स पर दो मर्डर केस चल रहे थे. भारत में वह गोवा में ज्यादातर क्राइम करता था और उसके निशाने पर विदेशी लड़कियां रहती थीं. वह किसी को भी इप्रेस कर सकता था और इसी वजह से लड़कियां उसका आसान टारगेट रहती थीं. पूर्व जेलर ने बताया कि चार्ल्स पहले विदेशी लड़कियों के साथ दोस्ती करता, फिर उन्हें डिनर पर बुलाता था, इसके बाद उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देता था. इसके बाद उनके साथ कुकर्म करता था, यही नहीं उनका कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था. इसीलिए उसे 'लेडी किलर' भी कहा जाता था.
लड़कियों को अपने जाल में फंसाने में माहिर
तिहाड़ के पूर्व जेलर गुप्ता ने बताया कि जेल में रहने के दौरान भी चार्ल्स से जो लड़कियां मिलते आती थीं, उन्हें वह फंसा लेता था. जिस भी दिन जेल में कोई लेडी मिलने आती थी तब चार्ल्स नए कपड़े, जूते, चश्मा और परफ्यूम लगाकर तैयार रहता था. वह इन सबका काफी शौकीन था और जेल में उसका कमरा जूतों और कपड़ों से भरा रहता था, जो उस वक्त गैरकानूनी नहीं था. उन्होंने बताया कि ये साल 1981-82 की बात होगी, तब डिप्टी जेलर रहते हुए चार्ल्स की मुलाकातें मेरी ही कमरे में होती थी. उससे मिलने आई महिला को चार्ल्स अपनी कहानी बताता था, परफ्यूम इतना तेज लगाता था कि दूर बैठे हुए भी मुझे महक आती थी.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









