
'बाहुबली' Prabhas को शर्टलेस होने में दिक्कत, किसिंग सीन करने में छूटते हैं पसीने
AajTak
प्रभास ने फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 के टाइम पर जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की थी. ऐसे में उनका कहना है कि कैमरा के सामने शर्ट उतारने पर उन्हें असहज महसूस होता है. प्रभास ने यह भी कहा कि वह सेट्स पर उन्हें देखने वाले लोगों की संख्या को कम करने की कोशिश करते हैं.
प्रभास (Prabhas) की फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. इस फिल्म में प्रभास की जोड़ी पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ जमी है. फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद से ही प्रभास और पूजा की केमिस्ट्री के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं. फिल्म में दोनों के किसिंग और इंटीमेट सीन्स (Radhe Shyam Intimate Scenes) भी हैं. अब प्रभास ने अपने नए इंटरव्यू में इसके बारे में बात की है. उन्होंने बताया है कि कैसे किसिंग सीन करते हुए उनके पसीने छूट जाते हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












