
बावनखेड़ी हत्याकांड: शबनम को फांसी से बचाने शख्स पहुंचा मानवाधिकार आयोग, 24 घंटे के भीतर खारिज हुई याचिका
AajTak
बावनखेड़ी हत्याकांड की दोषी शबनम को फांसी देने की चर्चाएं एक बार फिर शुरू हो गई हैं. शबनम और उसके प्रेमी सलीम पर आरोप था कि दोनों ने मिलकर 7 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की बावनखेड़ी हत्याकांड की दोषी शबनम एक बार फिर चर्चा में है. उसे फांसी कब होगी, ये सवाल अभी भी बना हुआ है. मीडिया में शबनम की फांसी का मुद्दा जब-तब उछलता रहता है, लेकिन अब इस केस को लेकर एक बड़ा मोड़ आया है. दरअसल शबनम को फांसी के फंदे तक पहुंचाने की मांग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता दानिश खान का मन बदल गया है. उन्होंने शबनम को फांसी की सजा माफ करने के लिए मानवाधिकार आयोग का रुख किया है. याचिका दर्ज होने के महज 24 घंटे बाद ही आयोग ने याचिका खारिज कर दिया है. इस जघन्य हत्याकांड की दोषी शबनम की मुश्किलें अब कम नहीं होंगी.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












