
बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव! काफिले में जा घुसा बेकाबू ट्रक, 3 सुरक्षाकर्मी जख्मी... मधेपुरा से पटना लौटते वक्त हुआ हादसा
AajTak
बिहार में देर रात तेजस्वी यादव के काफिले की एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें सुरक्षा जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना मधेपुरा से पटना लौटते समय नेशनल हाईवे पर हुई, जब तेजस्वी यादव अपने साथियों के साथ रुककर विश्राम कर रहे थे. घायल सुरक्षाकर्मियों को तेजस्वी ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है.
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं. तेजस्वी यादव के काफिले में एक ट्रक घुस आया और ट्रक ने स्कॉर्ट (काफिले) गाड़ी को टक्कर मार दी. जिसमें सुरक्षा घेरे में चल रहे कई जवान गंभीर रूप से घायल हुए.
ये हादसा तब हुआ जब देर रात करीब 1:30 बजे मधेपुरा से पटना लौटने के दौरान तेजस्वी यादव नेशनल हाईवे पर चाय पीने के लिए रुके थे.
तेजस्वी प्रवक्ता शक्ति यादव और RJD के कुछ नेताओं के साथ अपनी गाड़ी से उतरे ही थे की एक तेज रफ्तार ट्रक काफिले में घुस आया और ट्रक ने काफिले में शामिल एक गाड़ी को जोड़दार टक्कर मार दी.
हादसे में सुरक्षा में तैनात तीन सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए. जिन्हें लेकर तेजस्वी यादव आनन-फानन में नजदीक के सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचे.
हादसे पर क्या बोले तेजस्वी यादव?
मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, 'मधेपुरा से कार्यक्रम करके वापस आ रहे थे तो चाय पीने के लिए हम लोग रुके थे. हम रुके हुए थे तो एक ट्रक अनियंत्रित होकर ठीक मेरे सामने 2-3 गाड़ियों में टक्कर मारा. हमारे सुरक्षाकर्मी खड़े थे. उनके ऊपर गाड़ी आ गई और 2-3 लोग जख्मी हुए है. एकदम हमारे से 5 फीट की दूरी पर ये हादसा हुआ. अगर हल्का सा ही और अनियंत्रित होता तो हम लोगों के ऊपर भी आ जाता. प्रशासन के लोगों ने आगे टोल को रुकवा कर उस ट्रक को पकड़ा है. घटना जो हुई उसमें लापरवाह जो लोग हैं उनपर तो एक्शन होना चाहिए'.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












