
बालकनी की रेलिंग से लटकाई साड़ी, ज्वेलरी-कैश समेट भागी दुल्हन, CCTV में दिखा बॉयफ्रेंड
AajTak
....उसने उसी रात खाना बनाया और पूरे परिवार को बड़े प्यार से खिलाया. खाना खाकर हम सब सोने चले गए. शायद उसने खाने में कुछ मिला दिया था तभी हम लोग गहरी नींद में सो गए. सुबह जब जागे तो देखा कि घर से कैश और पूरी ज्वेलरी गायब है. ग्रिल से लकटती साड़ी मिली जिससे वो नीचे उतरी होगी.
उत्तर प्रदेश के सम्भल में ससुराल से कीमती जेवर और कैश लेकर एक दुल्हन रात के समय फरार हो गई. प्लानिंग के तहत लुटेरी दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था. खाना खाने के बाद ससुराल के लोग गहरी नींद में सो गए. जब सुबह जागे तो घर की हालत देख सभी के होश उड़ गए. दुल्हन बालकनी की रेलिंग से साड़ी बांधकर नीचे उतरी और प्रेमी के साथ भाग निकली. दोनों के साथ में जाने का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है.
सम्भल के सदर कोतवाली इलाके के हल्लू सराय में रहने वाले अंकुश ठाकुर की शादी 4 महीने पहले शिवपुरी (मध्य प्रदेश) की रहने वाली युवती मनीषा से हुई थी. अंकुश का परिवार बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनीषा को अपने घर संभल लेके आया था. इसी बीच, मनीषा ने ससुराल से भागने का प्लान बनाया और 1 सितंबर की रात में पूरे परिवार को खाने और दूध में बेहोशी की दवा मिलाकर बेहोश कर दिया. देखें Video:-
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि लुटेरी दुल्हन मनीषा 70 हजार रुपये कैश और सुसराल की सारी ज्वेलरी लेकर छत की रेलिंग से साड़ी बांधकर नीचे उतरी और वहां से अपने प्रेमी के साथ भाग खड़ी हुई.
सम्भल एएसपी आलोक कुमार जयसवाल का कहना है कि एक घर से कैश और जेवरात की लूट का मामला सामने आया है. कुछ सीसीटीवी भी सामने आए हैं. परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले में आग की जांच कर रही है.
सुबह खुली आंख तो हैरान रह गए सब
आरोपी दुल्हन के पति अंकुश ने बताया, रात में पत्नी ने सबको खाना और दूध दिया. परिवार ने मिलकर खाना खाया और सभी सोने चले गए. मनीषा ने मुझे भी दूध दिया और मैं भी उसे पीकर सो गया. सुबह हम लोगों की आंख खुली तो देखा की अलमारी खुली हुई है और घर से 70 हजार रुपये कैश के अलावा सारी ज्वेलरी गायब है. छत की रेलिंग से साड़ी बंधी हुई मिली. सीसीटीवी चेक किया तो उसमें मनीषा किसी लड़के के पीछे जाती हुई नजर आ रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










