बार-बार पीरियड्स की समस्याएं कहीं अर्ली मेनोपॉज तो नहीं? ऐसे पहचानें लक्षण
AajTak
मेडिकल साइंस के अनुसार जब 45 वर्ष की आयु से पहले एक महिला की माहवारी बंद हो जाती है, इसे अर्ली मेनोपॉज माना जाता है. आइए जानते हैं कि कैसे सामान्य माहवारी समस्याओं से अलग पहचान सकते हैं.
बीते कुछ सालों में हुए अध्ययनों में सामने आया है कि पूरी दुनिया में अर्ली मेनोपॉज के केसेज बढ़े हैं. यह टर्म हाल के दिनों में काफी प्रचलित हुआ है. मेडिकल साइंस के अनुसार जब 45 वर्ष की आयु से पहले एक महिला की माहवारी बंद हो जाती है, इसे अर्ली मेनोपॉज माना जाता है. आइए जानते हैं कि कैसे सामान्य माहवारी समस्याओं से अलग पहचान सकते हैं. इस दौरान कौन से टेस्ट कराने होते हैं, कब डॉक्टर से सलाह लेनी है. सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा की सीनियर प्रोफेसर स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ निधि ने aajtak.in से बातचीत में विस्तार से इस समस्या के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि आजकल बदलती लाइफस्टाइल और अन्य कारकों के चलते महिलाओं में प्री मेच्योर ओवरियन फेलियर ज्यादा देखा जा रहा है, जिससे उनमें कम उम्र में मासिक चक्र बंद हो जाता है. लेकिन इसका निदान करना बहुत जरूरी है. डॉ निधि बताती हैं कि एक महिला में 400 से 700 अंडे होते हैं. इसमें हरेक महीने एक अंडा निकलता है, लेकिन आजकल प्यूबरटी कम उम्र से शुरू हो जाती है, इससे अंडे खत्म होने की एज भी जल्दी आ जाती है. अब जब जल्दी अंडे बन रहे हैं, तो आगे उनकी लाइफ साइकिल भी अर्ली एज में खत्म होने की संभावना रहती है. इस दौरान अगर अर्ली मेनोपॉज का पता चलता है तो महिलाओं की फिटनेस और स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.More Related News

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












