
बारिश से दिल्ली बेहाल! केजरीवाल का BJP पर वार, बोले- क्या यही है 4 इंजन की सरकार की रफ्तार?
AajTak
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह बयान सीधे तौर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बीजेपी शासित नगर निगम और उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर निशाना है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब पूरा सिस्टम एक ही पार्टी के हाथ में है, तो फिर जवाबदेही तय करने में देरी क्यों हो रही है?
दिल्ली में मंगलवार दोपहर हुई बारिश ने नगर प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी. शहर का वीआईपी इलाका कनॉट प्लेस जलमग्न हो गया. सड़कों पर पानी भर गया, ट्रैफिक जाम हो गया और ऑफिस लौट रहे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
बारिश से उपजे हालात पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला.
उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'जब दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस का ये हाल है, तो बाकी दिल्ली की हालत का अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है. सिर्फ 10 मिनट की बारिश में सड़कें तालाब बन गईं. 5 महीने में बीजेपी ने दिल्ली को कहाँ लाकर खड़ा कर दिया है? क्या यही है चार इंजन की सरकार की रफ्तार?'
केजरीवाल का यह बयान सीधे तौर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बीजेपी शासित नगर निगम और उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर निशाना है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब पूरा सिस्टम एक ही पार्टी के हाथ में है, तो फिर जवाबदेही तय करने में देरी क्यों हो रही है?
केजरीवाल ने कहा कि जब राजधानी के सबसे महंगे और व्यवस्थित क्षेत्र में जलभराव की यह स्थिति है, तो कल्पना कीजिए कि आम कॉलोनियों, झुग्गियों और गांवों में लोगों को किन हालात का सामना करना पड़ रहा होगा. उन्होंने रेखा गुप्ता सरकार को इवेंट मैनेजमेंट और फोटोशूट की सरकार करार देते हुए कहा कि बीते 5 महीनों में जमीन पर कोई ठोस काम नजर नहीं आया.
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी सरकार सिर्फ प्रचार में व्यस्त है और दिल्ली की बुनियादी समस्याओं से उसका कोई लेना-देना नहीं है. पार्टी नेताओं ने दावा किया कि जब AAP सरकार सत्ता में थी, तब मॉनसून से पहले बड़े पैमाने पर नालों की सफाई और जलभराव रोकने की तैयारी की जाती थी, जिसका असर जमीनी स्तर पर दिखाई देता था.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






