
बारिश के बीच कूनो के जंगल से बाहर निकली चीता फैमिली, हाइवे पर सैर करती दिखी, वीडियो आया सामने
AajTak
Kuno National Park: 'घुमक्कड़ रानी' कही जाने वाली मादा चीता ज्वाला कूनो, शिवपुरी, मुरैना और आसपास के जंगलों में बार-बार भ्रमण कर चुकी है. इस बार वह अपने तीन शावकों के साथ विजयपुर क्षेत्र के गसवानी के पास बारिश के बीच देखी गई.
मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क की सबसे सक्रिय और चर्चित मादा चीता 'ज्वाला' एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वह अपने तीन शावकों के साथ विजयपुर क्षेत्र के गसवानी के पास बारिश के बीच देखी गई.
हैरान करने वाला दृश्य तब सामने आया जब उसका एक शावक ग्वालियर-विजयपुर हाइवे किनारे टहलता नजर आया, जबकि बाकी दो शाक्क जंगल में समानांतर चलते दिखे. यह दृश्य देखकर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई.
राहगीर रामचंद्र शर्मा द्वारा क्लिक की गईं तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. देखें Video:-
वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और ट्रैकिंग टीम लगातार ज्वाला और उसके शावकों पर नजर रख रही है.
यहां बता दें कि 'घुमक्कड़ रानी' कही जाने वाली ज्वाला कूनो, शिवपुरी, मुरैना और आसपास के जंगलों में बार-बार भ्रमण कर चुकी है.
कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ आर थिरुकुराल ने बताया कि चीता जहां भी है, हमारी ट्रेकिंग टीम की निगरानी में है, ज्वाला और उसके तीनों शावक स्वस्थ हैं और सामूहिक शिकार सीख रहे हैं, जो उनके प्राकृतिक व्यवहार का संकेत है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












